मिठौरा के नंदाभार चौराहे पर इलाज के दौरान इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद एक अधेड़ की तबीयत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मामले में मृतक के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने दुकान संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोनवल निवासी प्रकाश (55) कई दिनों से बीमार चल रहे थे। 27 सितंबर को दोपहर करीब 2 बजे परिजन उन्हें इलाज के लिए नंदाभार चौराहे पर दिलीप यादव की दुकान पर लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि यहां प्रकाश को इंजेक्शन लगाया गया। इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद बिगड़ी हालत इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद प्रकाश की हालत अचानक बिगड़ गई। उनकी गंभीर स्थिति देखकर परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। बेटे ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप प्रकाश के बेटे गुड्डू ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि दिलीप यादव बिना वैध प्रमाण पत्र के प्रैक्टिस कर रहा था। गुड्डू ने इंजेक्शन लगाने में लापरवाही और मरीज की बीमारी की सही जानकारी न होने को पिता की मौत की वजह बताया है। थानाध्यक्ष अनूप कुमार तिवारी ने बताया कि गुड्डू की शिकायत के आधार पर दिलीप यादव के खिलाफ बीएनएस की धारा 106(1) और 318(4) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मिठौरा में इंजेक्शन लगने के बाद अधेड़ की मौत:झोलाछाप डॉक्टर पर केस दर्ज, बिना वैध प्रमाण पत्र कर रहा था प्रैक्टिस
और पढ़ें
›
गिलौला ब्लॉक के मैरिया गांव में हैंडपंप खराब:ग्रामीणों को पीने के पानी की दिक्कत, गंदगी से बीमारी का खतरा
›
बस्ती में जर्जर सड़क से हजारों छात्रों को परेशानी:अरखापुर-चिलमा बाजार मार्ग पर गड्ढे, रामराज इंटर कॉलेज के छात्र भी प्रभावित
›
बाराबंकी ने मुखिया फार्म को हराकर CPL वॉलीबॉल टूर्नामेंट जीता:चफरिया में आयोजित डे-नाइट टूर्नामेंट 2026 का खिताब अपने नाम किया
›
नरायनपुर के युवक का यूपी होमगार्ड में चयन:गांव और परिवार का नाम किया रोशन, युवाओं के लिए बने प्रेरणा
संबंधित खबरें
















