महराजगंज के सदर ब्लॉक में रोहिन नदी का जलस्तर स्थिर होने से चिंतित किसानों को राहत मिली है। त्रिमुहानी घाट पुल के पास लगे वाटर लेवल मॉनिटरिंग सिस्टम के मुताबिक, बीते 24 घंटे से नदी का जलस्तर नहीं बढ़ा है। लगातार बारिश से पहले ही फसलें, खेत और बाग-बगीचे खराब हो चुके हैं। नेपाल से छोड़े गए पानी से रोहिन नदी का जलस्तर बढ़ने पर किनारे बसे गांवों और किसानों की चिंता बढ़ गई थी। जलस्तर स्थिर होने से किसानों को राहत मिली है। ग्रामीण लगातार बारिश और नदी के जलस्तर पर नजर रखे हैं। उनका कहना है कि अगर जलस्तर स्थिर रहा तो राहत मिलेगी, दोबारा बढ़ने पर फसलों को नुकसान होगा। राम समर्थ, कौशल किशोर, नत्थू लाल, कमलेश तिवारी, सरोज सिंह, अभिनन्दन जायसवाल समेत किसानों ने बताया कि उनकी फसलें पहले ही बर्बाद होने वाली थीं। जलस्तर स्थिर न होता तो चार महीने की पूंजी बर्बाद होती।
रोहिन नदी का जलस्तर स्थिर हुआ:त्रिमुहानी घाट के पास 24 घंटे से नहीं बढ़ा, किसानों को मिली राहत
और पढ़ें
›
भदोही का बदला नाम, अब ‘संत रविदास नगर भदोही’ के नाम से जाना जाएगा; CM योगी का बड़ा ऐलान
›
महराजगंज स्कूल एसोसिएशन ने उठाईं कई समस्याएं:वाहन चालान, आरटीई प्रतिपूर्ति और आधार संशोधन पर एकजुट होकर संघर्ष का फैसला
›
श्रावस्ती के गिलौला में 12 दिन से बिजली गुल:बारिश-हवा से लाइनें क्षतिग्रस्त, लाइनमैन और कर्मचारी सुबह से शाम तक जुटे
›
बहराइच में विवाहिता की संदिग्ध मौत:मायके वालों ने पति पर लगाए आरोप, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
















