Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश महराजगंज में सांप के काटने से युवक की मौत:जिला अस्पताल में इलाज...

महराजगंज में सांप के काटने से युवक की मौत:जिला अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, दूसरे घर सामान लेने गए थे

0
6

महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के बकैनिया हरैया गांव में भरथरी पुत्र रामवृक्ष की सांप के काटने से मौत हो गई। उनकी मौत जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। बताया गया कि भरथरी बुधवार को अपने दूसरे घर सामान लेने गए थे। इसी दौरान उन्हें सांप ने काट लिया। परिवार के लोग उन्हें जल्दी से महराजगंज के जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी जान चली गई। भरथरी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में गम का माहौल छा गया। आसपास के ग्रामीण भी मृतक के घर सांत्वना देने पहुंचने लगे।

संबंधित खबरें
Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat