महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र के मुजुरी पुलिस चौकी अंतर्गत शनिवार शाम एक व्यक्ति के नाले में कूदने की सूचना से क्षेत्र में हलचल मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नाले से व्यक्ति को बाहर निकाला और तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बिहार के मधेपुरा जिले के निवासी विपिन शाह (37) पुत्र श्यामसुंदर शाह के रूप में हुई है। पुलिस परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम करीब पांच बजे ग्रामीणों ने सूचना दी कि मुजुरी चौकी क्षेत्र में एक व्यक्ति नाले में कूद गया है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी उप निरीक्षक देवेंद्र दूबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने नाले में मौजूद व्यक्ति को बाहर निकलवाया और उपचार के लिए सीएचसी पनियरा भेजा, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि संबंधित व्यक्ति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह पिछले करीब छह महीने से क्षेत्र में घूमता रहता था और लोगों से मांगकर अपना पेट भरता था। हालांकि, उसकी मानसिक स्थिति और मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाशी ली तो उसके पास से आधार कार्ड मिला। उस पर विपिन शाह पुत्र श्यामसुंदर शाह, निवासी पोस्ट ऑफिस के पास, ग्राम रहटा, जिला मधेपुरा, बिहार, उम्र करीब 37 वर्ष दर्ज है। आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान की गई है। थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। परिजनों के पहुंचने और शव की पहचान की पुष्टि होने के बाद नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
मुजुरी में नाले में मिला बिहार के युवक का शव:नाले में कूदने की सूचना पर पुलिस ने बाहर निकाला, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
और पढ़ें
›
आंधी-बारिश से 4168 पोल, 474 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त:डीएम ने ग्रामीण इलाकों में जल्द बिजली सप्लाई बहाल करने के निर्देश दिए
›
सोनवा में कच्चा मार्ग बारिश में कीचड़ से भरा रास्ता:लोगों को आने-जाने में परेशानी, बच्चे स्कूल नहीं जा पाते; बदबू और मच्छरों का प्रकोप
›
छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई:कप्तानगंज के एसडीजी इंटर कॉलेज में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम हुआ
›
32 साल पुराने तिहरे हत्याकांड में 5 दोषियों को उम्रकैद:हर आरोपी पर 1.15 लाख रुपए जुर्माना, 50% रकम पीड़ित परिवार को मिलेगी
संबंधित खबरें












