BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश अपहरण-दुष्कर्म व पॉक्सो मामले का आरोपी गिरफ्तार:गौर पुलिस ने महुआ डाबर गेट...

अपहरण-दुष्कर्म व पॉक्सो मामले का आरोपी गिरफ्तार:गौर पुलिस ने महुआ डाबर गेट से पकड़ा, कोर्ट में पेश किया


बस्ती पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के एक मामले में फरार आरोपी जितेंद्र राजभर को गिरफ्तार किया है। गौर पुलिस ने यह कार्रवाई मुखबिर से मिली जानकारी पर 2 अक्टूबर 2026 की रात की। आरोपी जितेंद्र राजभर (20) बलुआ चौबे, पोस्ट बेलवारिया जंगल, थाना गौर, बस्ती का रहने वाला है। वह थाना गौर में दर्ज केस नंबर 169/26 में वांछित था, जिसमें धारा 137(2), 64(1) बीएनएस, 3/4(1) पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट लगी हैं। पुलिस को 2 अक्टूबर की रात जानकारी मिली कि आरोपी महुआ डाबर गेट के पास है। गौर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रात करीब 9:45 बजे उसे पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि जरूरी कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को बस्ती कोर्ट में पेश किया गया। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अतुल अंजान, उपनिरीक्षक अजय नाथ कन्नौजिया और हेड कांस्टेबल संदीप कुमार शामिल थे।

Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat