श्रावस्ती के गिलौला विकासखंड परिसर में सफाई व्यवस्था को लेकर लापरवाही सामने आई है। ब्लॉक सभागार के बगल में काफी समय से कूड़े का ढेर लगा है। लगातार कूड़ा बढ़ने से यहां गंदगी जमा हो गई है। बारिश के बाद कूड़ा सड़ने लगा है, जिससे आसपास के इलाके में तेज बदबू फैल रही है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी अहम जगह पर सफाई का यह हाल है, तो ग्रामीण इलाकों की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है। कूड़े के ढेर के कारण मच्छर और कीड़े पनप रहे हैं, जिससे संक्रमण फैलने का डर है। स्थानीय निवासी रामनिवास, संत प्रकाश, राजेश कुमार और दिनेश ने बताया कि अधिकारी और सफाई कर्मचारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और विकासखंड के अधिकारियों से जल्द सफाई अभियान चलाने और नियमित सफाई सुनिश्चित करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते सफाई नहीं हुई तो समस्या और बढ़ सकती है।
श्रावस्ती में गिलौला ब्लॉक सभागार के पास कूड़े का ढेर:जिम्मेदार बेखबर, बारिश के बाद दुर्गंध से लोग परेशान
और पढ़ें
›
32 साल पुराने तिहरे हत्याकांड में 5 दोषियों को उम्रकैद:हर आरोपी पर 1.15 लाख रुपए जुर्माना, 50% रकम पीड़ित परिवार को मिलेगी
›
श्रावस्ती के हरदत्त नगर से जमुनहा मार्ग पर जलभराव:राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी, सड़क खराब होने से हादसे का डर
›
4 शुभ योग में इंदिरा एकादशी, लाभ-उन्नति मुहूर्त में करें पूजा, हरि कृपा से पितरों को मिलेगा मोक्ष!
›
तांबे का लोटा, भोजन में पूड़ी…सर्वपितृ अमावस्या पर करें ये काम, हर गलती माफ कर देंगे पूर्वज
संबंधित खबरें











































