बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र में स्टे वाली जमीन पर गिरे पेड़ों को हटाने पर विवाद हो गया। तेज बारिश में पेड़ गिरने से रास्ता बंद हुआ और एक छप्पर पर भी पेड़ गिरा। रास्ता बंद होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पेड़ हटवाने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों में कहासुनी हुई। ग्रामीणों ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया। घटना का तीन दिन पुराना एक वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें पुलिस ग्रामीणों को हटाती दिख रही है। शीतला देवी के बेटे ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि बैनामा की जमीन पर कब्जा है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पेड़ गिरने से रास्ता बंद होने की जानकारी मिली थी। जमीन पर स्टे होने के कारण लोग पेड़ हटाने का विरोध कर रहे थे। पुलिस ने मौके पर स्थिति शांत कराई।
और पढ़ें
›
32 साल पुराने तिहरे हत्याकांड में 5 दोषियों को उम्रकैद:हर आरोपी पर 1.15 लाख रुपए जुर्माना, 50% रकम पीड़ित परिवार को मिलेगी
›
श्रावस्ती के हरदत्त नगर से जमुनहा मार्ग पर जलभराव:राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी, सड़क खराब होने से हादसे का डर
›
श्रावस्ती में गिलौला ब्लॉक सभागार के पास कूड़े का ढेर:जिम्मेदार बेखबर, बारिश के बाद दुर्गंध से लोग परेशान
›
अपहरण-दुष्कर्म व पॉक्सो मामले का आरोपी गिरफ्तार:गौर पुलिस ने महुआ डाबर गेट से पकड़ा, कोर्ट में पेश किया
संबंधित खबरें











































