Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बलरामपुर में निरीक्षक को मिला अति उत्कृष्ट सेवा पदक:एसपी और एएसपी ने...

बलरामपुर में निरीक्षक को मिला अति उत्कृष्ट सेवा पदक:एसपी और एएसपी ने किया सम्मानित, पुलिस परिवार ने जताया गर्व

0
3
बलरामपुर में निरीक्षक को मिला अति उत्कृष्ट सेवा पदक:एसपी और एएसपी ने किया सम्मानित, पुलिस परिवार ने जताया गर्व

बलरामपुर में यातायात निरीक्षक सुभाष मौर्य को गृह मंत्रालय ने अति उत्कृष्ट सेवा पदक दिया है। उन्हें यह सम्मान बेहतरीन काम और कर्तव्यनिष्ठा के लिए मिला है। गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 को पुलिस कार्यालय में एसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह और एएसपी विशाल पाण्डेय ने उन्हें पदक पहनाकर सम्मानित किया। एसपी ने सुभाष मौर्य को बधाई दी और कहा कि यह सम्मान सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि पूरे बलरामपुर पुलिस परिवार के लिए गर्व की बात है। उनकी ईमानदारी और जनसेवा की भावना दूसरे पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने बताया कि ऐसे सम्मान पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ाते हैं और उन्हें और अच्छा काम करने की प्रेरणा देते हैं। एसपी ने उम्मीद जताई कि सुभाष मौर्य आगे भी इसी तरह यातायात व्यवस्था सुधारने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में योगदान देते रहेंगे। इस सम्मान से जिले की पुलिस में खुशी का माहौल है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat