सिद्धार्थनगर के इटवा में पुलिस ने इमैनुएल मिशन जूनियर हाईस्कूल में जागरूकता कार्यक्रम किया। मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान उन्हें महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों, उनके अधिकारों और अलग-अलग हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। पुलिस ने बताया कि किसी भी परेशानी, उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में घबराएं नहीं, बल्कि हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करके पुलिस को बताएं। बालिकाओं और महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी गलत व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए कहा गया। पुलिस ने अपील की कि वे अपनी समस्या को छिपाने के बजाय परिवार के भरोसेमंद सदस्यों, शिक्षकों या पुलिस से साझा करें। इस पहल का मकसद महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा की भावना बढ़ाना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› कोठीभार पुलिस ने सिसवा कस्बे में किया पैदल गश्त:नवरात्रि-दशहरा पर सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए दिए निर्देश › कप्तानगंज पुलिस ने 4 लोगों को शांति भंग में पकड़ा:एक वारंटी भी गिरफ्तार, हर्रैया और कोतवाली क्षेत्र के हैं आरोपी › एग्री-पीवी प्लांट से सिंचाई 200 से घटकर 60 रुपए:मिहींपुरवा में अपर सचिव ने की सराहना, महिला स्वयं सहायता समूह संभाल रहीं संचालन › जमुनहा में लक्ष्मण-मेघनाद महासंग्राम का मंचन:दुर्गा पूजा समिति ने कन्या प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में कराया आयोजन, उमड़ी भीड़“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026

















