डुमरियागंज तहसील में बैदौलागढ़ से राप्ती घाट तक का करीब 200 मीटर रास्ता बेहद जर्जर हो गया है। पक्की सड़क न होने से यह मार्ग पानी और कीचड़ से भर गया है, जिससे राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। रास्ते में बड़े गड्ढे हैं, जिनमें गंदा पानी भरा रहता है। पैदल चलना मुश्किल है और वाहनों का निकलना खतरनाक। आए दिन लोग यहां फिसलकर घायल हो रहे हैं। इस खराब रास्ते को लेकर स्थानीय लोगों में गुस्सा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द मरम्मत की मांग की है। राम चेत, मुहम्मद अहमद, शनि, विक्रम, शिवराज और बब्बू निषाद समेत कई ग्रामीणों ने बताया कि अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। ग्रामीणों का कहना है कि यह रास्ता बच्चों और बुजुर्गों के लिए खतरनाक है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर मरम्मत नहीं हुई, तो वे आंदोलन करेंगे। जिला प्रशासन से रास्ता बनाने की मांग की है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› मिशन शक्ति के तहत छात्रों को साइबर अपराधों के प्रति:महराजगंज में फेज-6 के तहत महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण की भी जानकारी दी गई › पिरैला गरीब के बैदौली में हैंडपंप खराब, नाली जाम:ग्रामीण परेशान, कई बार शिकायत के बाद भी नहीं किया मरम्मत › विशेश्वरगंज में रामलीला के दौरान धनुष यज्ञ और लक्ष्मण-परशुराम संवाद:कलाकारों ने शानदार अभिनय से दर्शकों का मन मोहा, श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष › बाइक हटाने को कहने पर युवक की पिटाई:मां और बुआ को भी पीटा, श्रावस्ती में आरसीसी सड़क पर विवाद“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























