डुमरियागंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत भानपुर रानी गांव में गुरुवार की रात भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। अमन चैन कमेटी के तत्वावधान में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक मां दुर्गा पूजा समारोह का शुभारंभ मातारानी की आंख की पट्टी खोलने की पावन परंपरा के साथ हुआ। जैसे ही पुजारी ने मंत्रोच्चार के बीच मातारानी के नेत्रों से पट्टी हटाई, पूरा पंडाल “जय माता दी” और “जय माता रानी” के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। इस वर्ष अमन चैन कमेटी द्वारा 35वें वर्ष के लिए इस भव्य पूजा समारोह का आयोजन किया जा रहा है। पिछले 34 वर्षों से यह आयोजन क्षेत्र में आपसी भाईचारे, अमन-चैन और धार्मिक एकता का प्रतीक बना हुआ है। पट्टी खुलने के साथ ही मां दुर्गा के दिव्य और आकर्षक स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। माता की मनमोहक प्रतिमा, आकर्षक विद्युत सज्जा और फूलों से सजा भव्य पंडाल देखते ही बन रहा था। देखिए खबर से जुड़ी तस्वीरें… कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ हुई। आचार्य पंडित पुजारी प्रसाद दूबे ने बताया कि आंख की पट्टी खुलना मां के साक्षात प्रकट होने का प्रतीक है। इसके बाद से ही भक्तों के लिए दर्शन का क्रम शुरू हो जाता है और नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्रि महोत्सव का विधिवत शुभारंभ माना जाता है। इस पावन अवसर पर अमन चैन कमेटी के अध्यक्ष ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि 35 वर्षों की यह यात्रा पूरे क्षेत्रवासियों के सहयोग से ही संभव हो पाई है। उन्होंने कहा कि कमेटी हर वर्ष पूजा को और अधिक भव्य और व्यवस्थित बनाने का प्रयास करती है। सुरक्षा, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। इस अवसर पर कमेटी के प्रमुख सदस्य संतोष अग्रहरि, आदेश श्रीवास्तव, अंशित अग्रहरि, सत्यम श्रीवास्तव, मनीष अग्रहरि, पिंटू अग्रहरि, प्रिंस कन्नौजिया, आशीष अग्रहरि सहित सैकड़ों श्रद्धालु और गांव के गणमान्य लोग मौजूद रहे। देर रात तक मातारानी के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रही। पूरे कस्बे में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने मां स्कंदमाता के दर्शन किए:नवरात्र के पांचवें दिन श्रावस्ती के दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे, चुनरी चढ़ाकर मांगा आशीर्वाद › बलरामपुर के रेहरा बाजार में सरकारी हैंडपंप बदहाल:झाड़ियों से घिरा, फर्श टूटा; ग्रामीण परेशान, मरम्मत की मांग › भारतीय बौद्ध महासभा की पंचशील यात्रा:20 अक्टूबर को सिद्धार्थनगर में निकलेगी विश्व शांति पंचशील यात्रा › महिलाओं को झांसा देकर जेवर हड़पने वाले 2 ठग गिरफ्तार:फर्जी रसीद से करते थे ठगी, मंगलसूत्र, बाइक और 9 फर्जी बिल मिले“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026

















