Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश लौकाहवा गाँव में बंदर के हमले से आधा दर्जन लोग:कई लोगों के...

लौकाहवा गाँव में बंदर के हमले से आधा दर्जन लोग:कई लोगों के हाथ-पैर टूटे, वन विभाग पकड़ने की तैयारी में

0
2
लौकाहवा गाँव में बंदर के हमले से आधा दर्जन लोग:कई लोगों के हाथ-पैर टूटे, वन विभाग पकड़ने की तैयारी में

हरैया सतघरवा के ललिया थाना क्षेत्र के लौकाहवा गाँव में एक बंदर का आतंक है। अब तक बंदर के हमले में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। प्रधान प्रतिनिधि जनमेजय सिंह के मुताबिक, बंदर ने संतोष सिंह, चांदनी और प्रियांशु को काटकर घायल कर दिया है। मंगलवार शाम विनीता सिंह बर्तन साफ कर रही थीं, तभी बंदर ने हमला कर उनका हाथ तोड़ दिया। गुरुवार सुबह राहुल सिंह अपने दरवाजे के सामने बैठे थे, तभी बंदर ने अचानक हमला कर उनका पैर तोड़ दिया। सभी घायलों का इलाज शिवपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में हो रहा है। वनकटवा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी शत्रुघ्न लाल ने बताया कि वन विभाग की टीम खंड विकास अधिकारी के सहयोग से बंदर को जल्द ही पकड़ेगी।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat