महराजगंज जिले के चौक थाना क्षेत्र के कम्हरिया कला गांव में मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान ईंट-पत्थर चलने के साथ ही लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। वीडियो में महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग भी एक-दूसरे के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दे रहा है। मामूली बात से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते संघर्ष में बदल गया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ। मामले में कार्रवाई करने की मांग घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से स्थानीय थाने में लिखित तहरीर दिए जाने की बात सामने आई है। पीड़ित पक्षों ने पुलिस से मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि, विवाद की असली वजह क्या थी और मारपीट में कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी विस्तृत जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। अब पुलिस की जांच और कार्रवाई पर लोगों की नजरें टिकी हैं। मामले में दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› भाजपा नेता ने मां जननी की आंखों की पट्टी खोली:धन्धरा में दिव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु हुए भावविभोर, जयकारों से गूंजा दरबार › दो महिलाओं को बाल पकड़कर जमीन पर पटका, VIDEO:पड़ोसियों ने की मारपीट, जान से मारने की धमकी भी दी › दैनिक भास्कर की खबर का असर:बस्ती-महुली मार्ग पर शुरू हुए काम की गुणवत्ता पर उठे सवाल › बोझिया में अकेली रह रही वृद्धा की संदिग्ध मौत:बेटे ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026







