बस्ती के हर्रैया में विकासखंड विक्रमजोत के बीआरसी परिसर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने एक कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया गया। हर्रैया विधायक अजय सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। विधायक अजय सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक सिर्फ शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि अपने ज्ञान और समर्पण से राष्ट्र का भविष्य बनाते हैं। उन्होंने सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों को माला पहनाई, अंगवस्त्र और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि यह सम्मान उनके आजीवन योगदान और निष्ठा के प्रति समाज की कृतज्ञता का प्रतीक है। इस दौरान शिक्षकों ने विधायक के सामने अपनी समस्याएं भी रखीं। विधायक ने जल्द ही उनके समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी विक्रमजोत और प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष समेत कई शिक्षक और गणमान्य लोग मौजूद थे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› भाजपा नेता ने मां जननी की आंखों की पट्टी खोली:धन्धरा में दिव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु हुए भावविभोर, जयकारों से गूंजा दरबार › दो महिलाओं को बाल पकड़कर जमीन पर पटका, VIDEO:पड़ोसियों ने की मारपीट, जान से मारने की धमकी भी दी › दैनिक भास्कर की खबर का असर:बस्ती-महुली मार्ग पर शुरू हुए काम की गुणवत्ता पर उठे सवाल › बोझिया में अकेली रह रही वृद्धा की संदिग्ध मौत:बेटे ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026







