बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज में शुक्रवार सुबह एक मगरमच्छ ग्रामीण के घर में घुस गया। घटना बढ़ईया कलां के बानपुरवा गांव की है। मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित पकड़ लिया। सुबह 8 बजे घर में दिखा मगरमच्छ बानपुरवा निवासी आत्माराम के घर में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे मगरमच्छ दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। जानकारी मिलते ही विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को पकड़ने का अभियान शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के दौरान किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।
स्वास्थ्य परीक्षण के बाद जल आवास में छोड़ा वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ का स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इसके बाद उसे उसके प्राकृतिक जल आवास में छोड़ दिया गया। वन विभाग ने ग्रामीणों से की अपील वन विभाग के अनुसार, मानसून के बाद जलस्तर कम होने से मगरमच्छ रिहायशी इलाकों में आ सकते हैं। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि मगरमच्छ दिखाई देने पर उसे घेरने या पकड़ने की कोशिश न करें। इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दें, ताकि सुरक्षित तरीके से उसका रेस्क्यू किया जा सके।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› छितलूपुर सराय खास में भव्य झांकी का आयोजन:आदि शक्ति मां दुर्गा पूजा समिति ने किया आयोजन, महिलाओं-बच्चों ने लिया हिस्सा › भाजपा नेता ने मां जननी की आंखों की पट्टी खोली:धन्धरा में दिव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु हुए भावविभोर, जयकारों से गूंजा दरबार › दो महिलाओं को बाल पकड़कर जमीन पर पटका, VIDEO:पड़ोसियों ने की मारपीट, जान से मारने की धमकी भी दी › दैनिक भास्कर की खबर का असर:बस्ती-महुली मार्ग पर शुरू हुए काम की गुणवत्ता पर उठे सवाल“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026


















