Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बहराइच में युवती का शव फंदे से लटका मिला:घर के अंदर फांसी...

बहराइच में युवती का शव फंदे से लटका मिला:घर के अंदर फांसी लगाई, पुलिस जांच में जुटी

0
0


बहराइच के जरवलरोड थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव में एक 22 वर्षीय युवती का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। मनीषा कुमारी उर्फ शिवांगी नाम की इस युवती ने गुरुवार रात संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार, मनीषा ने रात में अपने कमरे में कुंडी के सहारे रस्सी का फंदा बनाया और फांसी लगा ली। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो मनीषा फंदे से लटकी मिली। परिजनों ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर जरवलरोड पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवती के फांसी लगाने का कारण अभी साफ नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat