श्रावस्ती। कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण, 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के दिशा-निर्देशन में नागरिक कल्याण कार्यक्रम (VCA) के अंतर्गत दिनांक 15.10.2026 को 62वीं वाहिनी की समवाय सुइयां के कार्यक्षेत्र के वाइब्रेंट विलेज सोनपुर में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त शिविर का आयोजन सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, लखनऊ के कमांडेंट (पशु चिकित्सा) डॉ. ललित देउरी द्वारा किया गया। शिविर के दौरान ग्रामीण पशुपालकों के पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक उपचार किया गया। साथ ही, पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य, उचित देखभाल एवं विभिन्न रोगों से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया।
इस शिविर से कुल 34 पशुपालक लाभान्वित हुए तथा 159 पशुओं का उपचार किया गया। कार्यक्रम के दौरान पशुपालकों के लिए एक प्रेरक वार्ता का भी आयोजन किया गया।
सशस्त्र सीमा बल द्वारा इस प्रकार के नागरिक कल्याण कार्यक्रमों के माध्यम से सीमावर्ती क्षेत्रों के ग्रामीणों को आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराने, पशुधन के स्वास्थ्य संरक्षण तथा ग्रामीण समुदाय के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा द्वारा निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन
और पढ़ें
›
जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के साथ मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न
›
जनता दर्शन में पुलिस अधीक्षक ने सुनी जन समस्याएं, संबंधित को शीघ्र निस्तारण हेतु दिए निर्देश
›
मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत श्रावस्ती पुलिस द्वारा पारिवारिक प्रकरणों का निस्तारण कर संबंधित परिवारों को किया गया सम्मानित, लिया गया फीडबैक
›
संचारी रोगों से सुरक्षा एवं बचाव के प्रति जन-जागरूकता चलाया गया अभियान।*




















