सिसवा ब्लॉक के शीतलापुर निवासी 30 वर्षीय पन्ने प्रजापति की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह शनिवार रात रजवल से अपनी मोबाइल दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। कंचनपुर के पास सड़क पर एक पेड़ गिरा हुआ था। बारिश के कारण ठीक से दिखाई नहीं दे रहा था, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर कटे हुए पेड़ से टकरा गई। मौके पर ही पन्ने प्रजापति की जान चली गई। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया। मृतक के परिवार में उनकी पत्नी और 5 साल के बच्चे हैं। रविवार शाम करीब 5 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा। इसके बाद परिजन शव को सिसवा स्थित खेखड़ा घाट पर अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
और पढ़ें
›
गिलौला ब्लॉक के मैरिया गांव में हैंडपंप खराब:ग्रामीणों को पीने के पानी की दिक्कत, गंदगी से बीमारी का खतरा
›
बस्ती में जर्जर सड़क से हजारों छात्रों को परेशानी:अरखापुर-चिलमा बाजार मार्ग पर गड्ढे, रामराज इंटर कॉलेज के छात्र भी प्रभावित
›
बाराबंकी ने मुखिया फार्म को हराकर CPL वॉलीबॉल टूर्नामेंट जीता:चफरिया में आयोजित डे-नाइट टूर्नामेंट 2026 का खिताब अपने नाम किया
›
नरायनपुर के युवक का यूपी होमगार्ड में चयन:गांव और परिवार का नाम किया रोशन, युवाओं के लिए बने प्रेरणा
संबंधित खबरें
















