पनियरा थाना क्षेत्र के खैचा बड़ा टोला में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पनियरा पुलिस सोमवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है। गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल हरपुर बड़ा टोला निवासी हेवन्ती देवी पत्नी स्व. रामाजा प्रसाद ने पनियरा थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी पंकजलता की शादी करीब दो वर्ष पूर्व खैचा बड़ा टोला निवासी इन्देश पुत्र रामशरन के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पंकजलता के पति इन्देश, सास रीता और ससुर रामशरन अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर बेटी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी तथा उसे जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी। तहरीर में मृतका की जेठानी बन्दनी पर भी प्रताड़ना में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। मृतका की मां के अनुसार, 25 सितंबर 2026 की शाम करीब छह बजे ससुराल पक्ष के लोगों ने फोन कर बताया कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे। महिला की मां ने आशंका जताई कि उनकी बेटी की हत्या की गई है और मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पनियरा थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति इन्देश, सास रीता, ससुर रामशरन और जेठानी बन्दनी के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत 4 पर केस:पनियरा पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
और पढ़ें
›
गिलौला ब्लॉक के मैरिया गांव में हैंडपंप खराब:ग्रामीणों को पीने के पानी की दिक्कत, गंदगी से बीमारी का खतरा
›
बस्ती में जर्जर सड़क से हजारों छात्रों को परेशानी:अरखापुर-चिलमा बाजार मार्ग पर गड्ढे, रामराज इंटर कॉलेज के छात्र भी प्रभावित
›
बाराबंकी ने मुखिया फार्म को हराकर CPL वॉलीबॉल टूर्नामेंट जीता:चफरिया में आयोजित डे-नाइट टूर्नामेंट 2026 का खिताब अपने नाम किया
›
नरायनपुर के युवक का यूपी होमगार्ड में चयन:गांव और परिवार का नाम किया रोशन, युवाओं के लिए बने प्रेरणा
संबंधित खबरें
















