Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश मुजुरी-पनियरा मार्ग पर तीन बाइक की टक्कर:कुआचांप पेट्रोल पंप के पास 4...

मुजुरी-पनियरा मार्ग पर तीन बाइक की टक्कर:कुआचांप पेट्रोल पंप के पास 4 लोग घायल, गंभीर हालत में रेफर

0
6

पनियरा में थाना क्षेत्र के मुजुरी-पनियरा मार्ग पर कुआचांप स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे तीन बाइक की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं एक अन्य युवक को बीएसएनएल टावर के पास बाइक ने टक्कर मार दी। सभी घायलों को आसपास के लोगों और एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा पहुंचाया गया। गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने चार घायलों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया, जबकि एक घायल का पीएचसी में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार जंगल बड़हरा निवासी 23 वर्षीय अमित पुत्र हीरालाल और 33 वर्षीय अमरजीत पुत्र स्व. बांकेलाल बाइक से मुजुरी की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे संतकबीरनगर के मेहदावल निवासी 24 वर्षीय अच्छेलाल पुत्र सुरेश और मुजुरी निवासी 24 वर्षीय गोलू पुत्र कतवारू की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि चारों युवक घायल हो गए। वहीं नगर पंचायत पनियरा निवासी 30 वर्षीय इंद्रजीत चौहान किसी काम से पनियरा कस्बे की ओर आ रहे थे। बीएसएनएल टावर के पास एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों के एक साथ पीएचसी पहुंचने से स्वास्थ्यकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। डॉक्टरों ने तत्काल सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। अमित, अमरजीत, गोलू और इंद्रजीत की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। वहीं अच्छेलाल को मामूली चोटें आई हैं और उनका पीएचसी में इलाज चल रहा है। सूचना पर पनियरा पुलिस भी अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली।

संबंधित खबरें
Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat