BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ बिस्कोहर में गणेश पूजा के दूसरे दिन भक्तों की भीड़:सात प्रमुख पंडालों...

बिस्कोहर में गणेश पूजा के दूसरे दिन भक्तों की भीड़:सात प्रमुख पंडालों में सुबह से दर्शन, शाम को महाआरती और देर रात तक भजन-कीर्तन चला

सिद्धार्थ नगर, बिस्कोहर में गणेश पूजा महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को कस्बे के सात प्रमुख पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भगवान गणेश के दर्शन और पूजन के लिए लोग पहुंचने लगे थे। शाम को चौक रोड, मुख्य बाजार, पुराना बैंक रोड, कश्यप मोहल्ला और बाबू पोखरा समेत कई पंडालों में महाआरती की गई। आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश को छप्पन भोग चढ़ाया। महाआरती के दौरान श्रद्धालुओं ने ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे लगाए। इसके बाद कई पंडालों में देर रात तक भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। इसमें महिलाओं और पुरुषों ने हिस्सा लिया। पंडालों में बच्चों और युवाओं की अच्छी भीड़ दिखी। पूजा समितियों के स्वयंसेवक श्रद्धालुओं को कतार में दर्शन कराने और पंडालों की व्यवस्था संभालने में लगे रहे। गणेशोत्सव को लेकर कस्बे में दिनभर चहल-पहल बनी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here