निचलौल विकास खंड के बसूली दुर्गा माता मंदिर परिसर में अखिल भारतीय हिंदू परिषद ने एक सम्मान समारोह किया। इस दौरान बैद्यनाथ धाम (देवघर) की पैदल यात्रा सफलतापूर्वक पूरी करने वाले राहुल चौधरी को सम्मान पत्र देकर स्वागत किया गया। इसके साथ ही, यात्रा में कदम-कदम पर सहयोग देने वाले अरविंद चौधरी को भी संगठन की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गौरव दुबे ने कहा कि ग्राम सभा कैमी निवासी राहुल चौधरी ने कड़े परिश्रम और पूरी श्रद्धा के साथ यह कठिन यात्रा पूरी की है। हम सभी को ऐसे सनातन प्रेमियों के जज्बे का सम्मान करना चाहिए, जो हमारी धार्मिक संस्कृति को आगे बढ़ा रहे हैं। समारोह के दौरान जिला महासचिव जय गोविंद वर्मा और जिला सचिव राम नवल यादव ने भी अपने विचार रखे और पदयात्रियों के साहस व भक्ति की तारीफ की। इस मौके पर बसूली ग्राम सभा अध्यक्ष अमरनाथ कुशवाहा, उपाध्यक्ष रवि चौधरी, सूरज साहनी, मुन्ना यादव, मोहर गुप्ता, आकाश, अमन चौधरी, अमन साहनी, विवेक, और राम उग्रह गुप्ता समेत संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद थे। बड़ी संख्या में सनातन प्रेमी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। पूरे परिसर में भक्ति का माहौल था और जयकारे गूंज रहे थे।
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ बसूली में बैद्यनाथ धाम के पदयात्रियों का सम्मान:अखिल भारतीय हिंदू परिषद ने...



















