महराजगंज के गायत्री मंदिर परिसर में बुधवार को शिव शक्ति अखाड़ा परिषद की अहम बैठक आयोजित हुई। इसमें विभिन्न हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में संगठन के विस्तार और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से शिवा जी को जिलाध्यक्ष बनाया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मधुराम शरण के नेतृत्व में शिव शक्ति अखाड़ा परिषद के कार्यों को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शिवा जी ने संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और सभी संगठनों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की बात कही।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आए हुए शिकायतकर्ताओं/फरियादियों...
*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह* द्वारा जनपद के समस्त थानों व पुलिस कार्यालय पर शिकायतकर्ताओं/ फरियादियों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं...






























