साउघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत पचदेवरी में सूरज कुमार ने अपने छोटे भाई चंद्रकांत की याद में चंद्रकांत मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की शुरुआत की है। ट्रस्ट का उद्देश्य गरीब, बुजुर्ग और असहाय लोगों को सरकारी अस्पताल तक पहुंचाने के लिए निशुल्क एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाएं और भोजन उपलब्ध कराने की योजना भी है। सूरज कुमार ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि उनके छोटे भाई चंद्रकांत की पिछले साल सड़क हादसे में मौत हो गई थी। हादसे के समय समय पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी, जिससे उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। इस घटना के बाद सूरज कुमार ने जरूरतमंद लोगों के लिए निशुल्क एंबुलेंस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया। ट्रस्ट की ओर से गांव-गांव कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों के जरिए लोगों को ट्रस्ट से जोड़ा जाएगा। लोगों के सहयोग से कुछ समय बाद बस्ती जिले में निशुल्क एंबुलेंस सेवा शुरू करने की योजना है। इसका लाभ विशेष रूप से गरीब, बुजुर्ग और असहाय लोगों को देने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर पैड़ा वाले बाबा गोविंद दास महाराज भी पहुंचे। उन्होंने सूरज कुमार की पहल की सराहना करते हुए ट्रस्ट को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। बाबा ने कहा कि वे अपनी क्षमता के अनुसार ट्रस्ट के कार्यों में सहयोग करेंगे। कार्यक्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारियों और सदस्यों की भी घोषणा की गई। सूरज कुमार संस्थापक, साधना उपाध्यक्ष, दया चौहान सचिव, संगीता वर्मा कार्यालय प्रबंधन, राम भवन जिला प्रभारी, नरेंद्र पाल चिकित्सा सहायक, हरिप्रसाद कार्यकारी संचालक, अरुण राज भारतीय मीडिया प्रभारी और रुद्र प्रताप सदस्य बनाए गए।
34 साल की हुई जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित की ‘संगीत’,...
मुंबई। वर्ष 1992 में रिलीज हुई फिल्म 'संगीत' ने हाल ही में अपनी रिलीज के 34 साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर...
जौनपुर में थाने के बैरक में सिपाही का शव मिलने से...
जौनपुर। मडियाहूं तहसील के सुरेरी थाने में रविवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब थाने के बैरक में एक सिपाही का शव मिला।...















































