श्रावस्ती जिले के मॉडर्न थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार युवक रविवार रात को नवनिर्मित कल्वर्ट में गिरकर घायल हो गया। यह हादसा रात के अंधेरे और सुरक्षा इंतजामों की कमी के कारण हुआ। जानकारी के अनुसार, गोंडा जिले के बिसनापुर कटिया निवासी 18 वर्षीय विजय बहादुर अपने जीजा के घर जा रहे थे। रास्ते में नवनिर्मित कल्वर्ट के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हुई और वे निर्माणाधीन जगह पर गिर गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि निर्माण स्थल के पास पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं हैं। वहां न तो रेडियम लाइट लगाई गई है और न ही कोई चेतावनी संकेतक। रात के समय अंधेरा होने से वाहन चालकों को निर्माण स्थल का ठीक से पता नहीं चल पाता है, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने युवक को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। लोगों ने संबंधित विभाग से नवनिर्मित कल्वर्ट के आसपास रेडियम लाइट, बैरिकेडिंग और चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार,”मिशन शक्ति” अभियान के तहत परिवार परामर्श...
*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह* के निर्देशन में “मिशन शक्ति” अभियान के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय* के पर्यवेक्षण...
तेजस की उड़ान से मजबूत हुई भारत-जापान दोस्ती, दोनों एयर चीफ...
जोधपुर। भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने रविवार को कहा कि जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स के चीफ ऑफ स्टाफ...

















































