BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश नासिरगंज के महादेवा शिवालय में गणेश पूजा:वैदिक मंत्रों से हवन-पूजन, देर रात...

नासिरगंज के महादेवा शिवालय में गणेश पूजा:वैदिक मंत्रों से हवन-पूजन, देर रात होगी महाआरती

श्रावस्ती के नासिरगंज कस्बे में स्थित महादेवा शिवालय मंदिर में गणेश पूजा महोत्सव चल रहा है। रविवार को यहां धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-अर्चना पूरे विधि-विधान से की जा रही है। इस पूजा-पाठ में यजमान और पुजारी वैदिक मंत्रों से हवन-पूजन कर रहे हैं। इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पूजा के बाद भगवान श्री गणेश की महाआरती की जाएगी। देर रात होने वाली इस महाआरती में शामिल होने के लिए नासिरगंज कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। पंडाल में व्यवस्था और दर्शन के लिए समिति के सदस्य पूरी तरह तैयार हैं। देर रात होने वाली आरती और भजन-कीर्तन को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है।