साऊंघाट क्षेत्र में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। सरकारी-गैर सरकारी संस्थानों में कार्यक्रम हुए। कुष्ठ आश्रम हथियागढ़ में एडीएम ज्ञानचंद गुप्ता और डीएफओ डॉ. शिरीन सिद्दीकी ने झंडा फहराया, पुष्प अर्पित कर महापुरुषों को नमन किया। ब्लाक साऊंघाट में बीडीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव, दीनबंधु महाविद्यालय तेनुआ में प्रबंधक हरिशंकर चौधरी, रामराज औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र तेनुआ में प्रबंधक रविशंकर चौधरी, करही में माइकल यादव, सीएचसी साऊंघाट में एमओआईसी डॉ. शशि कुमार, शहीद स्थल पैंडा खरहरा में ग्राप्र सुभाषचंद निरंकारी, दारुल उलूम अलिमिया जमदाशाही में प्रधानाचार्य मो. मो. उम्मीद अली सिद्दीकी, उमर हबीब सेवेन स्काई एकेडमी मानिकचंद में मो. मो. शब्बीर अहमद मजाहिरी, दारुल उलूम अलिमिया निश्वा में प्रधानाचार्य मो. मो. फारूक निजामी, राजकीय महिला पॉलिटेक्निक स्कूल में प्रधानाचार्य मुलायम सिंह यादव ने भी जयंती मनाई। एडीएम ज्ञानचंद गुप्ता, डीएफओ डॉ. शिरीन सिद्दीकी, प्रधानाचार्य मो. मो. फारूक निजामी ने गांधीजी के अहिंसा-सत्य और शास्त्रीजी की सादगी-सत्यनिष्ठा पर बात की। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कुष्ठ आश्रम में 10 लोगों ने रक्तदान किया। इनरव्हील क्लब अध्यक्ष प्रतिमा जायसवाल और ग्राप्र कुसुम राजभर ने दर्जनों कुष्ठ रोगियों को कपड़े, अनाज, फल बांटे। इस अवसर पर आशीष कुमार श्रीवास्तव, डॉ. वीके वर्मा, डॉ. वीके श्रीवास्तव, डॉ. कौशल किशोर त्रिपाठी, विशाखा अग्रवाल, डॉ. डीके गुप्ता, डॉ. महेंद्र सिंह, लालजी कन्नौजिया, मुहम्मद मुकीम खान, अशोक गौतम, अब्दुल माजिद खान सहित कई लोग मौजूद रहे।
कुष्ठ आश्रम में एडीएम-डीएफओ ने गांधी-शास्त्री को किया नमन:कई संस्थानों में मनाई गई जयंती, कुष्ठ आश्रम में हुआ रक्तदान और वस्त्र वितरण
और पढ़ें
›
फूड इंस्पेक्टर पर यौन शोषण की FIR:महिला सिपाही बोली- शादी का वादा कर संबंध बनाएं, अबॉर्शन कराया; सगाई के बाद रिश्ता तोडा़
›
बस्ती में किशोरी को स्कॉर्पियो से अगवा कर की दरिंदगी:बंद कमरे में मिली, तीन युवकों पर गैंगरेप का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
›
बकरी बचाने में बाइक अनियंत्रित, महिला घायल:जमुनहा-बहराइच मार्ग पर हादसा; जिला अस्पताल भिनगा रेफर
›
बहादुरी बाजार में क्लिनिक का उद्घाटन:फरेंदा विधायक ने किया शुभारंभ, स्थानीय स्तर पर मिलेगा इलाज
संबंधित खबरें













































