BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home अपराध अमेठी: 3 महीने से बंद सामुदायिक शौचालय खुलवाने लोटा लेकर पहुंचा ग्रामीण,...

अमेठी: 3 महीने से बंद सामुदायिक शौचालय खुलवाने लोटा लेकर पहुंचा ग्रामीण, गले में मांगपत्र टांगकर किया अनोखा प्रदर्शन

अमेठी: विकासखंड संग्रामपुर मुख्यालय पर बुधवार को एक ग्रामीण ने अनोखे तरीके से प्रदर्शन कर अधिकारियों का ध्यान गांव की समस्या की ओर आकर्षित किया। ग्राम सभा पुन्नपुर निवासी ग्रामीण हाथ में पानी से भरा लोटा और गले में जिलाधिकारी व विकास विभाग के अधिकारियों से मांग संबंधित स्टीकर लगा मांगपत्र टांगकर एडीओ पंचायत के कार्यालय पहुंचा। ग्रामीण ने पिछले तीन माह से बंद पड़े सामुदायिक शौचालय को नियमित रूप से खुलवाने की मांग की।

ग्रामीण ने बताया कि ग्राम सभा पुन्नपुर का सामुदायिक शौचालय लंबे समय से बंद है, जिसके कारण ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अधिकारियों से शौचालय को नियमित रूप से संचालित कराने की मांग की। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए एडीओ पंचायत संग्रामपुर लाल शशिकांत सिंह ने तत्काल ग्राम विकास अधिकारी सुनील कुमार को निर्देशित किया कि सामुदायिक शौचालय को जल्द से जल्द खुलवाकर नियमित रूप से संचालित कराया जाए।

Also Read: UP: चंदौली में बाढ़-जलभराव से हाहाकार, 50 बीघा धान की फसल डूबी, कच्चे मकान भी गिरे

ग्राम विकास अधिकारी ने बताया कि सामुदायिक शौचालय को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए नए स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि पुराना महिला समूह निष्क्रिय हो गया था, जिसके कारण उसे हटा दिया गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश के अनुसार अब सामुदायिक शौचालय को नियमित रूप से खुला रखने की व्यवस्था की जाएगी।

शिकायतकर्ता ने कहा कि सामुदायिक शौचालय का नियमित संचालन बेहद जरूरी है। यह मामला केवल सुविधा का नहीं बल्कि स्वच्छता, स्वास्थ्य तथा विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से जुड़ा है। तीन माह से शौचालय बंद होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही थी।

देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है

The post अमेठी: 3 महीने से बंद सामुदायिक शौचालय खुलवाने लोटा लेकर पहुंचा ग्रामीण, गले में मांगपत्र टांगकर किया अनोखा प्रदर्शन appeared first on Breaking Tube.