UP: बिजनौर में लापता दंपति की जंगल में अर्धनग्न अवस्था में मिली लाश के अनसुलझे केस की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस भले ही एड़ी चोटी का जोर लगा रही हो लेकिन केस की जमीनी तह तक जाने के लिए बिजनौर के एसपी के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है और यही वजह है कि एसपी ने संभल की तेज तर्रार डॉग स्क्वायड की सदस्य MARY का सहारा लिया है मेरी आज घटनास्थल के इर्द-गिर्द जंगल की खाक छानकर केस के सुराग जुटाने में जुटी है।
संभल की डॉग स्क्वायड की सदस्य मेरी जिसका पूरा नाम लैब्राडोर स्निपर डॉग मेरी है जो महल 7 साल की है मेरी ने अभी हाल ही में संभल में 6 वर्षीय मासूम बच्ची के दुष्कर्म मामले का गमछा की गंध से पहचान कर केस का खुलासा किया था बिजनौर के एसपी के के बिश्नोई को मैरी से शायद बहुत उम्मीद है।
Also Read: हाथरस में थार सवार बदमाशों की ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे दो युवक, 4 आरोपी गिरफ्तार
कोतवाली शहर थाना क्षेत्र के जलालपुर काजी में मिले पति-पत्नी के शव की सनसनी वारदात घटना का।अनसुलझे केस का MARY जरूर केस को तहकीकात तक पहुंच जाएगी यूं तो मेरी तीन किलोमीटर तक के दायरे की गंध को कैच कर लेने में माहीर है। बिजनौर पुलिस के लिए सर दर्द बन चुका केस को पूरी तरह से खोलने के लिए डीआईजी, एडीजी ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण भी कर लिया है पूरे बिजनौर जनपद के सैकड़ो पुलिस कर्मी और तमाम खुफिया तंत्र कई पहलुओं से जांच पड़ताल करने में जुटे हैं केस की कड़ी से कड़ी मिलाने की जद्दोजहद की जा रही है दंपति के कपड़ों की गोताखोरों के जरिए गंगा में सर्च अभियान चलाकर,तलाश की जा रही है।
उधर एसपी के के बिश्नोई का कहना है कि जंगल में मिले पति-पत्नी के शव को लेकर। खुफिया एजेंसी,फांरेंसिक व डांग स्क्वाड (डांग मैरी) टीम और फ्लड कंपनी पीएसी जल पुलिस द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है। घटना के संबंध में साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जा रही है प्रत्येक कार्यवाही से मीडिया को अवगत कराया जाएगा। एडीजी और डीआईजी ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पीड़ित परिजनों को हर संभव इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया है।
The post UP: बिजनौर के डबल मर्डर केस में ‘मैरी’ की एंट्री, 3 किमी तक सूंघकर जंगल में सुराग तलाशेगी स्निफर डॉग appeared first on Breaking Tube.






























