BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home अपराध UP: हाईवे पर बेसहारा पशुओं का जमावड़ा, हादसों का बढ़ा खतरा

UP: हाईवे पर बेसहारा पशुओं का जमावड़ा, हादसों का बढ़ा खतरा

0
0

गोंडा: कर्नलगंज-कटरा मार्ग हाईवे और कर्नलगंज -गोंडा मार्ग पर जगह-जगह बेसहारा पशुओं का जमावड़ा वाहन चालकों के लिए मुसीबत बना हुआ है। सड़क पर बैठे और अचानक वाहनों के सामने आ जाने वाले पशुओं के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

सड़क किनारे बसे ग्रामीणों का कहना है कि हाईवे पर बेसहारा पशुओं के झुंड अक्सर दिखाई देते हैं। इनके चलते आए दिन छोटे-मोटे हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं को पकड़कर सुरक्षित रूप से गौ आश्रय स्थलों तक पहुंचाया जाए, ताकि वाहन चालकों और राहगीरों को राहत मिल सके।

Also Read: UP: चंदौली में बाढ़-जलभराव से हाहाकार, 50 बीघा धान की फसल डूबी, कच्चे मकान भी गिरे

ग्रामीणों के मुताबिक रात के समय समस्या और गंभीर हो जाती है। अंधेरे में सड़क पर बैठे पशु वाहन चालकों को आसानी से दिखाई नहीं देते, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है।

वहीं, संबंधित अधिकारियों का कहना है कि बेसहारा पशुओं को चिन्हित किया जा रहा है और उन्हें पकड़कर गौ आश्रय स्थलों तक पहुंचाने की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार अभियान के तहत सड़कों पर घूम रहे पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम जारी है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)

The post UP: हाईवे पर बेसहारा पशुओं का जमावड़ा, हादसों का बढ़ा खतरा appeared first on Breaking Tube.