BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home अपराध सहारनपुर में हाजी इकबाल की कुर्क संपत्तियों पर फिर लगे बोर्ड, 13...

सहारनपुर में हाजी इकबाल की कुर्क संपत्तियों पर फिर लगे बोर्ड, 13 जगह प्रशासन की कार्रवाई

0
0

सहारनपुर: सहारनपुर में पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल उर्फ बल्ला की कुर्क की गई संपत्तियों पर पुलिस-प्रशासन ने एक बार फिर बोर्ड लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। आज जिले में करीब 13 स्थानों पर कुर्क संपत्तियों पर बोर्ड लगाए गए। प्रशासन के मुताबिक, इन संपत्तियों पर पहले भी कुर्की के बाद बोर्ड लगाए गए थे, लेकिन कुछ स्थानों पर बोर्ड क्षतिग्रस्त हो गए या लोगों द्वारा हटा दिए गए। अब उन्हें दोबारा स्थापित किया जा रहा है।

दरअसल, हाजी इकबाल से जुड़ी संपत्तियों पर पुलिस-प्रशासन और प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की ओर से अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की गई है। पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई थी। प्रशासन के अनुसार, वर्ष 2023 में तत्कालीन जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर हाजी इकबाल से जुड़ी संपत्तियों को कुर्क किया गया था। इसके बाद फरवरी 2026 में करीब 275 करोड़ 97 लाख रुपये कीमत की 56 संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश हुआ था।

Also Read: UP: चंदौली में बाढ़-जलभराव से हाहाकार, 50 बीघा धान की फसल डूबी, कच्चे मकान भी गिरे

एसडीएम सुबोध कुमार ने बताया कि वर्ष 2023 में जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर हाजी इकबाल की संपत्तियां कुर्क की गई थीं। जिन संपत्तियों पर पूर्व में बोर्ड लगाए गए थे, उनमें से कुछ बोर्ड क्षतिग्रस्त हो गए थे या लोगों द्वारा हटा दिए गए थे। अब उन बोर्डों को दोबारा स्थापित किया जा रहा है। वर्तमान में करीब 13 संपत्तियों पर बोर्ड लगाने की कार्रवाई की जा रही है।फिलहाल पुलिस-प्रशासन की ओर से कुर्क संपत्तियों पर दोबारा बोर्ड लगाए जाने की कार्रवाई जारी है।

प्रशासन का कहना है कि इन बोर्डों के जरिए संबंधित संपत्तियों के कुर्क होने की जानकारी स्पष्ट रूप से दर्ज रहेगी।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)

The post सहारनपुर में हाजी इकबाल की कुर्क संपत्तियों पर फिर लगे बोर्ड, 13 जगह प्रशासन की कार्रवाई appeared first on Breaking Tube.