श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र में इकौना-भिनगा मार्ग पर भोजपुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से सरकारी नाव और शौचालय क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। भोजपुर गांव के पूर्व प्रधान अशोक सिंह का शौचालय और सरकारी नाव भोजपुर मोड़ के पास थे। किसी अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर से नाव क्षतिग्रस्त हो गई और शौचालय का एक हिस्सा टूट गया। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। हादसे में सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचा। वाहन और चालक की पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों ने अज्ञात वाहन चालक का पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
और पढ़ें
›
विक्रमजोत सीएचसी के आवासों की छत से पानी टपकता है:डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी जर्जर भवन में रहने को मजबूर; रात में छत गिरने के डर से कुछ कर्मचारी हनुमान चालीसा पढ़कर सोते हैं
›
बांसगढ़ी की महिलाओं ने राप्ती नदी में छठ पूजा की:ककरदरी घाट पर एक घंटे तक पानी में खड़े होकर की प्रार्थना
›
लक्ष्मीपुर में व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य:घाटों पर जुटे श्रद्धालु; सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पर्व पूरा होगा











