श्रावस्ती के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अशोक कुमार सिंह ने मंगलवार दोपहर एक बजे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा, सीएचसी भंगहा और विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जिला अस्पताल में तीन स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। इनमें एक एएनएम, एक लैब टेक्नीशियन और एक काउंसलर शामिल हैं। सीएमओ ने तीनों से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। पीएमएसएमए दिवस की व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी जिला अस्पताल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) दिवस का आयोजन भी निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप नहीं मिला। इस पर सीएमओ ने नाराजगी जताई और व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के मुख्य द्वार पर सुरक्षा गार्ड भी तैनात नहीं मिला। परिसर में वाहन अव्यवस्थित तरीके से खड़े थे, जिससे मरीजों और एंबुलेंस के आवागमन में परेशानी हो रही थी। सीएमओ ने सुरक्षा और पार्किंग व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए। स्कूलों में आयरन-फोलिक एसिड कार्यक्रम की समीक्षा सीएमओ ने प्राथमिक विद्यालय बुधई पुरवा, सती चौरा और कंपोजिट विद्यालय सिसवा में साप्ताहिक आयरन-फोलिक एसिड सप्लीमेंटेशन (WIFS) कार्यक्रम की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान बच्चों को नियमित रूप से आयरन-फोलिक एसिड की दवा खिलाई जा रही थी। संबंधित रजिस्टर भी अद्यतन मिले। सीएचसी भंगहा में व्यवस्थाएं मिलीं दुरुस्त सीएचसी भंगहा के औचक निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। यहां पीएमएसएमए दिवस नियमानुसार संचालित हो रहा था। सभी स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित मिले और मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से उपलब्ध कराई जा रही थीं। इस दौरान सात माह की गर्भवती सरिता शर्मा का हीमोग्लोबिन 8 ग्राम पाया गया। उन्हें आयरन सुक्रोज चढ़ाया जा रहा था। सीएमओ ने संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों को महिला को आयरन सुक्रोज की पांचों डोज समय से पूरी कराने और सुरक्षित संस्थागत प्रसव सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी सीएमओ डॉ. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी स्वास्थ्यकर्मियों को अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
सीएमओ का औचक निरीक्षण जिला अस्पताल में तीन स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित:स्पष्टीकरण मांगा, PMSMA व पार्किंग सुधार के कड़े निर्देश दिए