Home देश मनकौरा प्राथमिक विद्यालय में पानी भरा, बच्चों की जान जोखिम:डेढ़ से दो...

मनकौरा प्राथमिक विद्यालय में पानी भरा, बच्चों की जान जोखिम:डेढ़ से दो फुट पानी भरा; पुलिया बंद होने से निकासी ठप

0
1
मनकौरा प्राथमिक विद्यालय में पानी भरा, बच्चों की जान जोखिम:डेढ़ से दो फुट पानी भरा; पुलिया बंद होने से निकासी ठप

श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक की परसोहना ग्राम पंचायत के मनकौरा गांव में प्राथमिक विद्यालय के पास पानी भरा हुआ है। इससे बच्चों की जान को खतरा बना हुआ है। पिछले दो दिनों से बच्चे पानी से होकर स्कूल आने-जाने को मजबूर हैं। मनकौरा से जमुनहा बाजार जाने वाले रास्ते पर स्कूल के पास बनी पुलिया से पानी की निकासी बंद कर दी गई है। इस वजह से स्कूल के आसपास के खेतों में पानी भर गया है और वे तालाब जैसे दिख रहे हैं। इससे पहले, जमुनहा के तत्कालीन उपजिलाधिकारी संजय राय ने जेसीबी से पुलिया से कब्जा हटवाकर मिट्टी साफ करवाई थी और पानी निकलवाया था। ग्राम प्रधान भीम सिंह ने बताया कि पुलिया बंद करने से डेढ़ से दो फुट से ज्यादा पानी भर गया है। स्कूल के गेट से मुख्य रास्ते तक ज्यादा पानी है। उन्होंने आशंका जताई कि ज्यादा बारिश होने पर स्कूल की दीवार और बाउंड्री वॉल गिर सकती है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here