
विकासखंड विशेश्वरगंज की ग्राम पंचायत शिवपुरी बैरागी के बैरागी पुरवा में सड़क किनारे कूड़े का ढेर लगा हुआ है। इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है, जिससे गंदगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाईकर्मी भी अपनी ड्यूटी पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जब उन्हें फोन किया जाता है, तो उनका मोबाइल बंद बताता है। कूड़ा जमा होने से लोगों की तबीयत खराब होने की आशंका है। इससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां और डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है, जिससे ग्रामीण बीमार पड़ सकते हैं। स्थानीय निवासी गोलू कुमार, अटल कुमार, महेश, रमेश और अजय ने बताया कि साफ-सफाई पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द इस कूड़े को साफ कराने की मांग की है।































