
सबया के पंचायत भवन बिचला टोला में आज से तीन दिन का विशेष कैंप शुरू हुआ है। यह कैंप किसानों की सुविधा के लिए लगाया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों के गाटा संख्या में अंश निर्धारण का काम करना है। इस कैंप का आयोजन उप जिलाधिकारी निचलौल और तहसीलदार निचलौल की अगुवाई में हो रहा है। यहां लेखपाल चंदन और कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे। कैंप में किसानों की गाटा संख्या में हिस्सा तय करने के साथ ही फार्मर रजिस्ट्री का काम भी किया जा रहा है। जिन किसानों की खतौनी में अभी तक अंश निर्धारण नहीं हुआ है, उनसे अपील की गई है कि वे जल्द से जल्द कैंप में आकर अपना अंश निर्धारण करा लें। इस दौरान सभासद अभिमन्यु चौरसिया भी मौजूद रहकर किसानों की मदद कर रहे हैं और जरूरी जानकारी दे रहे हैं। अधिकारियों ने किसानों से कहा है कि वे तय समय में पंचायत भवन पहुंचकर अपना काम पूरा करा लें, ताकि भविष्य में उन्हें कोई दिक्कत न हो।
































