Home उत्तर प्रदेश डीएम ने सादुल्लानगर-सीएचसी में ओटी तत्काल शुरू करने के निर्देश:गर्भवती महिलाओं को...

डीएम ने सादुल्लानगर-सीएचसी में ओटी तत्काल शुरू करने के निर्देश:गर्भवती महिलाओं को स्थानीय स्तर पर मिलेगी ऑपरेशन की सुविधा, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

0
3


बलरामपुर में जिलाधिकारी बिपिन कुमार जैन ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सादुल्लानगर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने मरीजों को बेहतर इलाज देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ऑपरेशन थिएटर (ओटी) को तुरंत पूरी तरह से शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को सिजेरियन ऑपरेशन के लिए दूसरे अस्पतालों में न जाना पड़े। इसके लिए ओटी से जुड़ी सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर उसका संचालन सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने लेबर रूम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने 24 घंटे सुरक्षित प्रसव की व्यवस्था बनाए रखने को कहा। इमरजेंसी विभाग को हर समय अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए। ओपीडी में मरीजों की जांच, आईपीडी वार्डों में साफ-सफाई, बेड और जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को भी कहा। उन्होंने पैथोलॉजी लैब का निरीक्षण किया। मरीजों की जरूरी जांच अस्पताल परिसर में ही मुफ्त उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एच1एन1 आइसोलेशन वार्ड की तैयारियों का भी जायजा लिया। संक्रामक रोगों से बचाव के इंतजामों की समीक्षा की। ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) के स्थल का भी निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य अधिकारियों को साफ निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम लोगों को सरकार की मंशा के अनुसार समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलनी चाहिए। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी रेहरा बाजार डॉ. विजय भान, डॉ. एम. लाल, डॉ. सायमा मोईद और अन्य चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here