श्रावस्ती जिले के दीकौली ग्राम सभा में घरों के सामने सड़क किनारे खुली नाली बह रही है। थाना सोनवा और ब्लॉक गिलौला के अंतर्गत आने वाले इस इलाके में नाली से लगातार दुर्गंध आती है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इस वजह से स्थानीय लोगों में डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड और काला ज्वर जैसी बीमारियों का खतरा बना रहता है। छोटे बच्चे खासकर इससे ज्यादा प्रभावित होते हैं। कई बार खेलते समय बच्चे इस खुली नाली में गिर जाते हैं, जिससे उन्हें हल्की-फुल्की चोटें भी लग जाती हैं। स्थानीय निवासी छन्नू, राजन, राधे श्याम और राम कुमार समेत अन्य लोगों ने बताया कि वे इस समस्या से काफी परेशान हैं और जल्द समाधान चाहते हैं।
दीकौली में खुली नाली से दुर्गंध, मच्छर और बीमारियों का:घरों के सामने बह रही नाली, बच्चे गिरते हैं; स्थानीय लोग परेशान