Home देश श्रावस्ती के मुरैला में सड़कें गड्ढों में तब्दील:हल्की बारिश में जलभराव, ग्रामीणों...

श्रावस्ती के मुरैला में सड़कें गड्ढों में तब्दील:हल्की बारिश में जलभराव, ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग की

0
5
श्रावस्ती के मुरैला में सड़कें गड्ढों में तब्दील:हल्की बारिश में जलभराव, ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग की

श्रावस्ती जिले के जमुनहा विकासखंड की ग्राम पंचायत सागर के मजरा मुरैला में सड़कों की हालत खराब हो गई है। जगह-जगह गड्ढे होने और सड़कें धंसने से हल्की बारिश में ही पानी भर जाता है। इस जलभराव के कारण बरसात के मौसम में मच्छरों की संख्या बढ़ गई है। इससे गंभीर बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क मरम्मत या पानी निकासी की समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया है। मजरे को अभी तक कीचड़ और जलभराव से छुटकारा नहीं मिल पाया है। संतोष कुमार पाठक, अजय कुमार पाठक, भोलानाथ पाठक, उदय राज पाठक, प्रमोद कुमार पाठक, वंश राज मिश्र और विनय कुमार मिश्रा समेत कई ग्रामीणों ने अधिकारियों से सड़कों की मरम्मत और जलभराव की समस्या को तुरंत ठीक करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here