श्रावस्ती के विकासखंड सिरसिया की ग्राम सभा भीखपुर तराई के मजरा सहियापुर में जल निकासी की सही व्यवस्था न होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियां हो रही हैं। बारिश के बाद रास्ते पर जगह-जगह पानी और कीचड़ जमा हो जाता है, जिससे आवागमन पर असर पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव के कारण आसपास रहने वाले लोगों में जहरीले जीव-जंतुओं का डर बना रहता है। रास्ते के किनारे बने मकानों के पास छोटे बच्चे खेलते रहते हैं, ऐसे में किसी अनहोनी की आशंका से अभिभावक चिंतित हैं। ग्रामीणों को रात के समय जहरीले जीव-जंतुओं के घरों में घुसने का भी डर बना रहता है। वहीं, जल जीवन मिशन के तहत खड़ंजा मार्ग की खुदाई किए जाने के बाद रास्ते के हालात और खराब हो गए हैं। कीचड़ और गड्ढों के कारण पैदल चलने के साथ-साथ बाइक से आने-जाने वालों को भी परेशानी हो रही है। ग्रामीण प्रदीप कुमार, रवींद्र कुमार, पप्पू मिश्रा, पंडित विजय शुक्ला, फौजदार गुप्ता, शोभाराम मिश्रा, अच्युतानंद मिश्रा, माता प्रसाद और राजेंद्र प्रसाद शुक्ला सहित अन्य लोगों ने अधिकारियों से जल निकासी की व्यवस्था ठीक कराने और खुदे हुए रास्ते की मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या का जल्द समाधान होने से आवागमन आसान होगा और जलभराव से भी राहत मिलेगी।
सहियापुर में जल निकासी की बदहाली:रास्ते पर कीचड़ और गड्ढे, जल जीवन मिशन के काम से बढ़ी दिक्कत