Home उत्तर प्रदेश निचलौल से भटककर ठूठीबारी पहुंची 13 साल की किशोरी:ग्रामीणों की सूचना पर...

निचलौल से भटककर ठूठीबारी पहुंची 13 साल की किशोरी:ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने लिया संरक्षण में, परिजनों की तलाश जारी

0
15


ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के सड़कहवा टोले में बुधवार देर शाम एक 13 साल की किशोरी भटकते हुए पहुंच गई। वह अकेली घूम रही थी और अपने बारे में साफ जानकारी नहीं दे पा रही थी। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत ठूठीबारी कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने किशोरी को अपनी सुरक्षा में लिया और उससे पूछताछ शुरू की। पूछताछ में किशोरी ने अपना नाम परी चौधरी और उम्र 13 साल बताई है। उसने यह भी बताया कि वह निचलौल से टैंपो में बैठकर ठूठीबारी आई है। पुलिस अब किशोरी के परिजनों और उसके घर का सही पता लगाने की कोशिश कर रही है। ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि किशोरी को सुरक्षित रखा गया है। उन्होंने कहा कि पूछताछ और जानकारी की पुष्टि के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो पाएगी। फिलहाल पुलिस उसके परिजनों से संपर्क करने में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here