Home देश Air India Express फ्लाइट में स्मोक अलर्ट से मचा हड़कंप, लखनऊ एयरपोर्ट...

Air India Express फ्लाइट में स्मोक अलर्ट से मचा हड़कंप, लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा विमान

0
7
News Desk

लखनऊ। वाराणसी से दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान (IX 1253) को बृहस्पतिवार सुबह लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतरना पड़ा। उड़ान भरने के बाद विमान के कार्गो हिस्से में धुएं का अलार्म (स्मोक इंडिकेटर) बजने के कारण यह कदम उठाना पड़ा। खतरे की चेतावनी मिलते ही पायलट ने तुरंत लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क साधा और सुबह करीब 8:52 बजे विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया।

इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम ने संभाला मोर्चा

विमान के सुरक्षित उतरते ही हवाई अड्डे की आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम, अग्निशमन दल और तकनीकी विशेषज्ञ मौके पर पहुंच गए। विमान को तुरंत तय स्टैंड पर पार्क किया गया और सुबह लगभग 9:02 बजे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस उड़ान में कुल 155 यात्री और क्रू मेंबर्स सवार थे, जिन्हें बिना किसी नुकसान के सकुशल बाहर लाया गया।

जांच में स्थिति पाई गई सामान्य

सुरक्षा बलों और इंजीनियरों की टीम द्वारा विमान का गहन निरीक्षण किया गया। शुरुआती जांच में विमान के भीतर धुआं या आग लगने का कोई निशान नहीं मिला। विशेषज्ञों के अनुसार अलार्म बजने की वजह तकनीकी खराबी (फॉल्स इंडिकेटर) मानी जा रही है। जांच-पड़ताल के बाद स्थिति पूरी तरह सामान्य पाए जाने पर विमान को आगे की यात्रा के लिए क्लीयरेंस देकर दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here