
श्रावस्ती जिले के जमुनहा ब्लॉक क्षेत्र स्थित मल्हीपुर थाना परिसर में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर थाना परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। धार्मिक संगीत के बीच भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रीय लोग शामिल हुए। जन्माष्टमी के अवसर पर देर रात तक भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम होते रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र में शांति की कामना की। इस कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों के साथ आसपास के ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया। इसके साथ ही थाना परिसर में भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद खाया। पूरे कार्यक्रम के दौरान थाना परिसर भक्तिमय माहौल में नजर आया। जन्माष्टमी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला
Home उत्तर प्रदेश मल्हीपुर थाना परिसर में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी:भगवान श्रीकृष्ण की पूजा...
































