Home उत्तर प्रदेश महराजगंज ब्लॉक का वाटर एटीएम 4 महीने से खराब:लोग शुद्ध पानी के...

महराजगंज ब्लॉक का वाटर एटीएम 4 महीने से खराब:लोग शुद्ध पानी के लिए भटक रहे, विभाग नहीं करा रहा मरम्मत

0
2


महराजगंज ब्लॉक परिसर में लगा वाटर एटीएम पिछले करीब चार महीने से खराब पड़ा है। इसे लोगों को शुद्ध पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए लगाया गया था। लंबे समय से खराब होने के बावजूद विभाग इसकी मरम्मत नहीं करा रहा है, जिससे यहां आने वाले लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। ब्लॉक परिसर के पास ही आधार कार्ड सेंटर भी चलता है। यहां हर दिन बड़ी संख्या में लोग अपने काम से आते हैं। वाटर एटीएम बंद होने की वजह से इन लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर जाना पड़ रहा है। गर्मी और उमस के बीच पानी न मिलने से लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक जगह पर लगा यह वाटर एटीएम काफी समय से खराब है, लेकिन अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों ने विभाग से जल्द से जल्द वाटर एटीएम को ठीक कराकर चालू करने की मांग की है। सतान कुमार, कौशल, साक्षी और अनुराग जैसे कई लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि लोगों की सुविधा के लिए पीने के पानी की व्यवस्था तुरंत ठीक की जानी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here