Home उत्तर प्रदेश तुलसीपुर मंडी में किसानों की समस्याएं होंगी दूर:पेयजल, शौचालय और आवास की...

तुलसीपुर मंडी में किसानों की समस्याएं होंगी दूर:पेयजल, शौचालय और आवास की मरम्मत का काम शुरू, सड़कों के लिए प्रस्ताव भेजा

0
0


तुलसीपुर की नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को दूर करने की पहल शुरू हो गई है। मंडी में पेयजल, सार्वजनिक शौचालय, कर्मचारियों के आवास और सड़क जैसी दिक्कतों को लेकर अब जिम्मेदार विभाग काम कर रहा है। इससे मंडी में आने वाले किसानों, मजदूरों और व्यापारियों को राहत मिलने की उम्मीद है। मंडी समिति के प्रभारी सचिव अरविंद कुमार यादव ने बताया कि डीडीसी निर्माण विभाग मंडी परिसर में पेयजल व्यवस्था ठीक करने का काम कर रहा है। पाइपलाइन के जरिए पानी की सप्लाई की जा रही है। यह काम पूरा होने के बाद मंडी में आने वाले किसान, श्रमिक और व्यापारी पानी की सुविधा का फायदा उठा पाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि मंडी परिसर में लंबे समय से बंद और खराब पड़े सार्वजनिक शौचालय को फिर से शुरू करने की मंजूरी मिल गई है। शौचालय की जरूरी मरम्मत कराकर उसे दोबारा चालू किया जाएगा। साथ ही, उसकी नियमित साफ-सफाई और रखरखाव पर भी ध्यान दिया जाएगा, ताकि किसानों और मजदूरों को कोई परेशानी न हो। सचिव के अनुसार, मंडी समिति में कर्मचारियों के लिए बने आवासों के रखरखाव की भी मंजूरी मिल गई है। वहीं, मंडी परिसर की सड़कों की हालत सुधारने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव मंजूर होने के बाद सड़क संबंधी काम भी कराया जाएगा। मंडी समिति में सुविधाओं के विकास के लिए शुरू की गई इन पहलों से किसानों, मजदूरों और व्यापारियों को बुनियादी सुविधाएं बेहतर मिलने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here