Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में ओवरलोड ट्रक का एक्सल टूटा, पहियों में ब्लास्ट:अनियंत्रित होकर चार...

श्रावस्ती में ओवरलोड ट्रक का एक्सल टूटा, पहियों में ब्लास्ट:अनियंत्रित होकर चार पहिया वाहन से टकराया, सवारियां बाल-बाल बचीं

0
3


श्रावस्ती के नवीन मॉडर्न थाना इलाके में बलुहा पुल के पास नरपतपुर में शुक्रवार को एक हादसा हो गया। यहां एक ओवरलोड ट्रक का एक्सल टूट गया। एक्सल टूटने के बाद ट्रक के दोनों पहियों में तेज धमाका हुआ। धमाके के बाद ट्रक बेकाबू होकर सामने से आ रहे एक चार पहिया वाहन से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि चार पहिया वाहन बुरी तरह टूट गया। हालांकि, वाहन में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर नवीन मॉडर्न थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी। हादसे के कारण सड़क पर कुछ समय के लिए आवाजाही पर भी असर पड़ा। पुलिस हादसे की वजह और ट्रक में लदे सामान की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here