Home उत्तर प्रदेश हरिहर गंज-कोडरी मार्ग पर सड़क की पटरियां धंसी:जगह-जगह गड्ढे होने से आवागमन...

हरिहर गंज-कोडरी मार्ग पर सड़क की पटरियां धंसी:जगह-जगह गड्ढे होने से आवागमन में परेशानी, लोग गिरकर हो रहे घायल

0
2


बलरामपुर के हरिहरगंज-ललिया मार्ग पर भारी बारिश के कारण सड़क के एप्रोच मार्ग जगह-जगह धंस गए हैं। इससे रास्ते में गड्ढे हो गए हैं, जिससे आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। ललिया-हरिहरगंज मार्ग पर लौकाहवा और कोडरी गांव के पास सड़क की पटरियां और एप्रोच मार्ग धंसे हुए हैं। राहगीरों ननकू, बुधराम, श्याम कुमार, सहज राम, सुनील कुमार, बिक्रम और लाला राम ने बताया कि इन गड्ढों के कारण लोग अक्सर गिरकर घायल हो जाते हैं। लोगों का कहना है कि पीडब्ल्यूडी विभाग सड़क की पटरियों में मिट्टी नहीं भर रहा है। इस संबंध में सहायक अभियंता आलोक कुमार दुबे ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here