Home उत्तर प्रदेश दुबौलिया थाने में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व:परिसर को फूल-मालाओं, गुब्बारों...

दुबौलिया थाने में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व:परिसर को फूल-मालाओं, गुब्बारों और लाइटों से सजाया, पुलिसकर्मियों ने की पूजा

0
0


बस्ती के दुबौलिया थाने में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पूरे थाना परिसर को फूल-मालाओं, गुब्बारों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। थाना परिसर में भगवान श्रीकृष्ण की सुंदर झांकी सजाई गई और झूला भी लगाया गया। थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी समेत सभी पुलिसकर्मियों ने विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान थानाध्यक्ष ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने जीवन में धर्म, सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने का संदेश दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस का भी कर्तव्य है कि वह सत्य और न्याय की रक्षा करे। यह त्योहार हमें अपने कर्तव्य का ईमानदारी से पालन करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के आखिर में प्रसाद बांटा गया। आसपास के ग्रामीण भी इस उत्सव में शामिल हुए और पुलिस के इस आयोजन की सराहना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान थाना परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here