Home उत्तर प्रदेश दुबौलिया धर्मुपुर चौराहे पर जन्माष्टमी मनाई गई:श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मना,...

दुबौलिया धर्मुपुर चौराहे पर जन्माष्टमी मनाई गई:श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मना, झांकियां भी सजाई गईं

0
0


दुबौलिया धर्मुपुर चौराहे पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस दौरान पूरा चौराहा फूलों, गुब्बारों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। शाम होते ही भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी सजाई गई। इसमें राधा-कृष्ण बने बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। भक्तों ने भजन-कीर्तन कर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से पूरा चौराहा गूंज उठा। देर रात 12 बजे भगवान का जन्मोत्सव मनाया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। सभी ने आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here