
तुलसीपुर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस मौके पर जगह-जगह आकर्षक सजावट, रंग-बिरंगी रोशनी और भव्य पंडाल लगाए गए थे। मध्यरात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही मंदिरों और पंडालों में जयकारे गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना के साथ जन्मोत्सव मनाया। बड़ी संख्या में लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए। कई स्थानों पर आतिशबाजी और गोली-तमाशे के साथ लोगों ने जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं। देर रात तक मंदिरों और पंडालों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। लोगों ने एक-दूसरे को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।
Home उत्तर प्रदेश तुलसीपुर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी:मध्यरात्रि कृष्ण जन्म...
































